रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 24 मार्च। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राजधानी रायपुर पहुंची थीं। जहां वो विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के बाद वापिस दिल्ली रवाना हो गई हैं। उनके आगमन को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, महामहिम राष्ट्रपति ने नक्सलवाद के विषय को चिन्हित किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि, समूचे देश में यह चर्चा है कि सशस्त्र नक्सलिज्म अब समाप्त होने वाला है और छत्तीसगढ़ में भी यह अंतिम चरण में है।

राष्ट्रपति ने सभी विधानसभा सदस्यों का मार्गदर्शन किया- उपमुख्यमंत्री साव
वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ आगमन पर कहा कि छत्तीसगढ़ अपना रजत जयंती वर्ष माना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आई थीं। इस दौरान उन्होंने सभी विधानसभा सदस्यों का मार्गदर्शन किया और पौधारोपण भी किया। उन्होंने आगे कहा कि उनके छ्त्तीसगढ़ विधानसभा आगमन से सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन हुआ है। इसके उन्होंने ने बताया कि। राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की तारीफ की और उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के संबंधों की भी चर्चा की है।