रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 24 मार्च। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। उन पर आरोप है कि, उन्होंने बागी होकर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसके चलते उन्हें भाजपा प्रदेश प्रभारी किरण सिंह देव ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
चुनाव हारने के बाद पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने अपनी हार का जिम्मेदार मंत्री राम विचार नेताम को ठहराया था। उन्होंने कहा था कि रायपुर से चलकर यहां आना उनकी यह चाल थी। पार्टी कार्यालय में ही उन्होंने सब कुछ गड़बड़ करवा दिया था, जिसका असर चुनाव में देखने को मिला। अब भाजपा ने उन्हें बागी होकर पार्टी के विरुद्ध काम करने के लिए निष्कासित कर दिया है।