रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 7 अप्रैल l
छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर सियासत तेज हो गई है. सोमवार को PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, भारतमाला प्रोजेक्ट की जांच कब होगी? हमारे नेता प्रतिपक्ष लगातार CBI जांच की मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के घोटालों की भी जांच होनी चाहिए। सरकार घोटालों की जांच नहीं होने का कारण बताएं। डबल इंजन की सरकार है फिर भी जांच नहीं कर रहे हैं।
साय सरकार सुशासन दिवस मनाएगी इस श्री बैज ने कहा कि, किस प्रकार का सुशासन दिवस मनाएगी सरकार। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार कौन चला रहा है पता नहीं चलता है। सुशासन दिवस के नाम से बीजेपी टाइम पास कर रही है।
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, निगम, मंडल सूची आने से BJP में गुटबाजी उभर चुकी है। BJP में चापलूसी करने वालों को पद दिया गया है। ऐसे में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता में नाराज है। जब निगम मंडलों में यह हाल है तो मंत्रिमंडल में क्या होगा?
कांग्रेस का दो दिवसीय महाधिवेशन कल से शुरू होने जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के दो नेता शामिल होंगे। इस पर श्री बैज ने कहा कि, वे दोनों राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए गुजरात जा रहे हैं। कांग्रेस अधिवेशन से संगठन को मजबूती मिलेगी। सभी नेताओं को कार्ययोजना बनाकर टास्क सौंपे जाएंगे। संगठन में पारदर्शिता के लिए जिला अध्यक्षों को पॉवर दिया जाएगा। जिला अध्यक्षों को बेहतर पॉवर से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अधिवेशन में बड़े निर्णय होंगे।