रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 20 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में 20 आईपीएस अफसरों के तबादलें कर दिया गया है। इसमें 5 IG, 1 DIG, 1 AIG समेत 9 जिलों के SP शामिल हैं। सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के IG भी बदले गए हैं। इसमें दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है।

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक राजेश अग्रवाल को सरगुजा SP, विजय अग्रवाल दुर्ग एसपी, भावना गुप्ता बलौदाबाजार SP, सूरज सिंह धमतरी SP, लक्ष्य शर्मा खैरागढ़ एसपी, आंजनेय वाष्र्णेय सारंगढ़ और योगेश पटेल बालोद SP बनाए गए हैं। SR भगत गौरेला पेंड्रा SP और विजय पांडे को जांजगीर-चांपा का SP बनाया गया है।
इसके साथ ही DGP की रेस में शामिल रहे सीनियर आईपीएस अफसर पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष और प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। इसके अलावा अजातशत्रु बहादुर सिंह को इंटेलिजेंस DIG बनाए गए हैं। ध्रुव गुप्ता CID के IG बनाए गए हैं।
