रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 23 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहलगाम में मारे गए कारोबारी दिनेश मिरानिया की पत्नी नेहा से बात की। मृतक के शव को श्रीनगर से दिल्ली लाया जा रहा है। फिर दिल्ली से शाम 6:30 फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया जाएगा।
बता दें कि, भिलाई से 10 और रायपुर से 65 लोग पहलगाम (घटना वाले क्षेत्र) से कुछ ही दूरी पर मौजूद थे। वे सभी बैसरन घाटी घूमने गए थे। सभी श्रीनगर के होटल में ठहरे हुए थे। वे सभी सुरक्षित हैं। आज कश्मीर बंद का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ के कई पयर्टकों से बात की और वहां फंसे लोगों को जल्द घर वापसी का आश्वासन दिया।