रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 24 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में जब्त किए गए गांजे को नष्ट कर दिया। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की मौजूदगी में सिलतरा स्थित एक फैक्ट्री परिसर में करीब 987 किलोग्राम गांजा जलाकर नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए इस गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती और प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।

वहीं 11 अप्रैल, शुक्रवार को ओडिसा से राजस्थान ले जाए जा रहे गांजे की बड़ी खेप को केशकाल पुलिस ने जब्त करते हुए अंतरराज्यीय तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। पुलिस ने एक लग्जरी फार्च्यूनर कार का पीछा कर उसे रोका। तलाशी में कार से ढ़ाई क्विंटल से अधिक गांजा बरामद हुआ था।