रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 30 अप्रैल। तेलंगाना सीमा पर चल रहे सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन के बीच शांति वार्ता के लिए दबाव बनाने की कोशिशों पर सीएम विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, ऐसी कोशिश करने वालों की मैं निंदा करता हूं।
सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, उल्लेखनीय है कि, तेलंगाना के कांग्रेसी सीएम रेवंत रेड्डी के ऐसी कोशिशें करने की खबरें आई थीं। इस पर सीएम साय ने कहा कि, मैं ऐसी कोशिशों की निंदा करता हूं। उनहोंने कहा कि, जब से सरकार में हम आए है, तब से शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। हमने नक्सलियों के पुनर्वास के लिए कई प्रावधान किए हैं। कई समर्पित नक्सलियों के साथ सरकार न्याय कर रही है।
श्री साय ने कहा कि, बार- बार शांति वार्ता की कोशिशों का कोई मतलब नहीं है। हम तो शुरू से ही शांति वार्ता के लिए तैयार थे। तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर द्वारा यह कहना कि, फोर्स आदिवासियों की हत्या कर रही है, यह गलत है। उन्होंने कहा कि, नक्सली हथियारों के साथ पहाड़ों में छुपे हैं। नक्सलियों ने कई निर्दोष आदिवासियों की हत्याएं कीं, ब्लास्ट कर कई लोगों की जान ली, उनको यह सब नहीं दिखता?