रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 2 मई। राजधानी में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली हिट एंड रन की घटना सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अज्ञात कार चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो युवतियों और एक महिला को तेज रफ्तार से ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया।
यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मृत महिला की हालत घटना के समय से ही नाजुक बताई जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी कार चालक अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।