राजेश मूणत के आरोप पर दीपक बैज का पलटवार : बोले- जनता को फ्लाईओवर की जरूरत है, कमीशन वॉक की नहीं

राजेश मूणत के आरोप पर दीपक बैज का पलटवार : बोले- जनता को फ्लाईओवर की जरूरत है, कमीशन वॉक की नहीं

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 17 मई। राजधानी रायपुर में स्काईवॉक को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, पहले कांग्रेस नेताओं समर्थन दिया और फिर सरकार आने के बाद पलट गए। इस पर श्री बैज ने कहा कि, राजेश मूणत जनता से क्यों नहीं पूछते क्या बनना चाहिए। जनता को फ्लाईओवर की जरूरत है, कमीशन वॉक की नहीं। लोग जमीन पर नहीं चलते राजेश मूणत स्काई पर चलाना चाहते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर बीजेपी तिरंगा यात्रा निकालकर पीएम मोदी का आभार व्यक्त कर रही है। शनिवार को PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस के तिरंगा यात्रा की कॉपी BJP कर रही है। यह तिरंगा यात्रा नहीं ट्रंप की आभार यात्रा है। आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ और फिर बाद में ट्रंप के साथ व्यापार पर समझौता हो गया। BJP नेताओं ने सेना का अपमान किया है।

Chhattisgarh