12 वीं में सुमन और 10 वीं में चित्रकला दोनों बहनों ने मारी बाजी

12 वीं में सुमन और 10 वीं में चित्रकला दोनों बहनों ने मारी बाजी

तुमडीबोड़(अमर छत्तीसगढ़) 19 मई। गत दिवस छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांवखुर्द में 10वी के 108 में से 101 और 12वी में 76 में से 69 विधार्थी सफल रहे। बच्चों की मेहनत और शिक्षकों की अतुलनीय प्रयास से परिणाम गौरवान्वित करने वाला है।

कक्षा 12वी में सुमन वर्मा पिता पारस वर्मा प्रथम एवं डिलीशा साहू पिता नरेंद्र कुमार साहू द्वितीय ज्योति वर्मा पिता राजेश वर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किये है। इसी प्रकार कक्षा 10वी में चित्रकला वर्मा पिता पारस वर्मा प्रथम, पल्लवी पिता श्याम सिंह द्वितीय, लक्की वर्मा पिता धनेश्वर वर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किये है | 10वी में 93.52% एवं 12वी 90.79% छात्र सफल रहे।
संस्था के प्राचार्य लेखराम साहू ने सभी बच्चों को बधाई दी है। साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त किये दोनों बहनों के पिता पारस वर्मा जी को भी बधाई दिए है!
बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्रीमती शिवानी जंघेल, शिक्षक गण साथ ही सरपंच कमलेश्वर वर्मा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पुकेश्वर वर्मा एवं सदस्य गण लक्ष्मी नारायण वर्मा, बिसहत वर्मा, जगत वर्मा, अजय मानिक, अनेश्वर वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Chhattisgarh