कांग्रेस की सविधान बचाओ रैली : आपरेशन सिंदूर पर भूपेश बघेल बोले- भाजपा के केंद्रीय मंत्री कर रहे राजद्रोह

कांग्रेस की सविधान बचाओ रैली : आपरेशन सिंदूर पर भूपेश बघेल बोले- भाजपा के केंद्रीय मंत्री कर रहे राजद्रोह

जांजगीर-चांपा(अमर छत्तीसगढ) 19 मई। कांग्रेस ने आज जांजगीर में संविधान बचाओ रैली निकाली। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने आपरेशन सिंदूर के लिए सेना को बधाई दी, लेकिन अमेरिका के इशारे पर सीजफायर के निर्णय को गलत बताया।

श्री बघेल ने कहा कि, MP के मंत्री ने सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी की, इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा के केंद्रीय मंत्री राजद्रोह कर रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सूचना पाकिस्तान को देने की बात कही, जो राजद्रोह है।

श्री बघेल ने आगे कहा कि, भारत सरकार कहती है ये साल अमृत काल है, कैसे अमृत काल है‌? बहुत तेजी से घटनाक्रम बदल रही है। कांग्रेस के नेता लगातार आम जनता की समस्या और परेशानी को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।

वहीं बीजेपी की केंद्र सरकार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है। प्रियंका गांधी के पति के खिलाफ कारवाई की, राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ कारवाई की। बीजेपी उन कांग्रेस पार्टी के लोगों को दबाने का प्रयास कर रही है, जिन कांग्रेसियों ने अंग्रेजों को धूल चटाया।

भूपेश बघेल ने कहा, जातिगत जनगणना कांग्रेस की जीत है। राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की बात की थी, जिसके आगे केंद्र सरकार ने घुटना टेक दी है और जातिगत जनगणना कराने को तैयार है। महिला आरक्षण बिल सोनिया गांधी ने की थी, जिसे केंद्र सरकार ने लागू कर दिया, लेकिन जारी नहीं किया। जातिगत जनगणना का भी आदेश जारी कर दिया है, लेकिन इसे लागू कब करेंगे इसका भरोसा नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा सरकार संविधान को बदलने का काम कर रही है, जिसे रोकने के लिए कांग्रेस ने संविधान बचाओ यात्रा की शुरूआत कर दी है. सरकार महतारी वंदन के माध्यम से ठगने का काम कर रही है. जहां मजदूरों को 28 हजार रुपए महीना मिलना था उसे रोककर महिलाओं को एक हजार रुपए महीना देकर ठग रहे हैं। लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम राज्य सरकार कर रही है।

बघेल ने कहा, 25 अप्रैल को भिलाई में संविधान बचाओ कार्यक्रम होना था, पहलगाम की घटना के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया। पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को मारा था, झीरम घाटी हत्याकांड में नाम पूछ-पूछ कर मारा गया।

दोनों ही मामले में सुरक्षा नहीं दी गई और न कांग्रेस के नेताओं को सुरक्षा दी गई और ना ही पहलगाम में आम लोगों की सुरक्षा कर पाए। मनमोहन सिंह सरकार में 26/11 की घटना में कमांडो उतारा गया और कसाव को जिंदा पकड़ा गया, लेकिन पहलगाम में न सेना पहुंची, न ही कोई पुलिस, वहां अमित शाह उतरे थे पर आज तक आतंकवादियों को नहीं पकड़ा गया।

Chhattisgarh