दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने प्रति शुक्रवार दिव्यांग बोर्ड का आयोजन

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने प्रति शुक्रवार दिव्यांग बोर्ड का आयोजन


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़)19 मई 2025। जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में साप्ताहिक दिव्यांग बोर्ड का आयोजन प्रति शुक्रवार को किया जाता है। दिव्यांग बोर्ड में अस्थिरोग विशेषज्ञ द्वारा दिव्यांगजनों असेसमेंट उपरांत दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाता है।

प्रति शुक्रवार को आयोजित होने वाले दिव्यांग बोर्ड में जिले भर से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचते है। इस दौरान जिला चिकित्सालय में दिव्यांगजनों के लिए पेयजल, बैठक सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।

सभी दिव्यांगजनों का असेसमेंट पूर्ण करने के बाद अतिशीघ्र समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

Chhattisgarh