नक्सल कैम्पों पर जवानों का एक्शन : 2 घंटों तक चली गोलीबारी के बाद भागे नक्सली, मौके से हथियार बरामद

नक्सल कैम्पों पर जवानों का एक्शन : 2 घंटों तक चली गोलीबारी के बाद भागे नक्सली, मौके से हथियार बरामद

पखांजुर(अमर छत्तीसगढ) 21 मई। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर एक्शन जारी है। पखांजूर में नक्सलियों के कैम्पों पर जवानों ने हमला बोला। 2 घंटो तक चली मुठभेड़ में नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। जिसके बाद जवानों ने नक्सली कैम्पों को ध्वस्त कर दिया। कैंप से 1 इंसास रायफल, जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, रेडियो, वॉकीटाकी के साथ अन्य सामग्री मिले। यह कार्रवाई गढ़चिरौली के सी 60 जवनो ने किया है।

36 लाख के इनामी 5 नक्सली गिरफ्तार

जवानों ने हथियार के साथ 36 लाख के 5 इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से दो नक्सली नाबालिग बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई सी 60 और CRPF की संयुक्त टीम ने की है। नक्सलियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार जब्त किए गए हैं। यह मामला महाराष्ट्र गढ़चिरौली के भामरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

Chhattisgarh