देवी अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर बनी- संजय श्रीवास्तव

देवी अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर बनी- संजय श्रीवास्तव

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 27 मई।जिला भाजपा कार्यालय में आज शाम 5 बजे रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर आयोजित कार्यशाला में नागरिक आपूर्ति निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि रानी अहिल्याबाई भारत की सांस्कृतिक जागरण एवं सनातन विचारों के साथ गरीबों और असहायो की सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थी।

कठिन चुनौतियों और विषम परिस्थितियों के बीच भी रानी अहिल्याबाई होल्कर अडिग रही और जन सेवा में निरंतर सक्रिय रही। कार्यक्रम के दौरान देवी अहिल्याबाई होलकर की जीवन की सचित्र स्मृति को भी बड़े पर्दे पर लोगों ने देखा।   

 महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण साहू ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर शक्ति स्वरूपा मां थी, भारत की नारी शक्ति का बेहतरीन उदाहरण थी, रानी अहिल्याबाई होल्कर सर्व समाज की मां थी, इसलिए उनकी 300 वो जयंती को सर्व समाज के साथ मनाते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें ।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला पंचायत सदस्य देव कुमारी साहू एवं आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भेषबाई साहू ने किया

Chhattisgarh