राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 5 जून। रिद्धि सिद्धि कॉलोनी फेस 3 के शेड गार्डन में राष्ट्रीय ख्याति लब्ध निबंधकार ,कहानीकार ,आलोचक पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी के 131 वीं जयंती के उपलक्ष में “एक शाम मास्टर जी के नाम ” शीर्षक से साहित्यिक परिचर्चा एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि डुरेंद्र साहू पार्षद, अध्यक्षता नरेश साहू अध्यक्ष रिद्धि सिद्धि कॉलोनी फेस 3 एवं विशिष्ट अतिथि डॉ .शंकर मुनि राय, प्रभात बक्शी, आत्माराम कोशा, डॉ के के द्विवेदी एवं अमलेंदु हाजरा थे।
इस कार्यक्रम में राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ , सुरगी , मोखला , सोमानी के ख्याति लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार उपस्थित थे । प्रथम सत्र में बक्शी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा “बक्शी जी की कृति छत्तीसगढ़ की आत्मा” शीर्षक के अंतर्गत किया गया ।
। इस काव्य गोष्ठी का बेहद प्रभावी एवं सरस संचालन युवा कवि श्री थंगेश्वर कुमार साहू मीत जी ने किया उन्होंने अपने संचालन से आखिर तक जन समूह को बांधे रखा । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय हास्य व्यंग कवि पद्मलोचन शर्मा मुंहफट, श्रीमती गायत्री शर्मा, श्रीमती रेशमी साहू एवं राजेश बाफना उपस्थिति थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नरेश साहू अध्यक्ष रिद्धि सिद्धि कॉलोनी फेस 3 के द्वारा किया गया ।

