ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 6 अक्टूबर।
जैन समाज में तप, त्याग और संयम की भावना को प्रोत्साहित
करने के उद्देश्य से श्री अखिल भारतीय स्थाकवासी जयमल जैन श्रावक संघ शाखा ब्यावर द्वारा तपस्वी सुनीता नाबरिया की 30 दिन की तपस्या पूर्ण होने पर बहुमान एवं अनुमोदना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संघ मंत्री दुलीचद मकाणा
ने उनकी साधना के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए आध्यात्मिक उन्नति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रदीप बोहरा, कोषाध्यक्ष सुरेश भंडारी
एवं महिला मंडल की सदस्यओ ने सुनीता नाबरिया
एवं मनीष नाबरिया का माला शाल एवं श्रीफल द्वारा बहुमान किया। उपस्थितजनों ने कहा कि 30 दिन की तपस्या धैर्य, त्याग और दृढ़ संकल्प का परिचायक है।
तपस्वियों की साधना समाज के लिए आत्मशुद्धि, संयम और धर्म का मार्ग प्रशस्त करते है।


