राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ) 10 जून। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी 9 से 21 जून तक संकल्प से सिद्धि जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है ।
भाजपा के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचना है, इसमें आर्थिक प्रगति, सैन्य पराक्रम (ऑपरेशन सिंदूर) पर्यावरण पर जागरूकता, आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम और जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकारी दी जाएगी।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जिला और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओ कि टोलियां गठित की गई है, राजनंदगांव भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने अभियान को लेकर जिला संयोजक के रूप में रविंद्र वैष्णव एवं सहसंयोजक मूलचंद लोधी, अमित जैन,जागृति यदु, अनीता मंडावी,यह जिम्मेदारी सौंपी है, 16 मंडलों के लिए अलग-अलग संयोजक और सह संयोजक सदस्य भी बनाए गए हैं, जिसके अनुसार सूची निम्न है –

