कांग्रेस ने किया ED का पुतला दहन : कांग्रेस नेता बोले- राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर की जा रही कार्रवाई

कांग्रेस ने किया ED का पुतला दहन : कांग्रेस नेता बोले- राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर की जा रही कार्रवाई

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 14 जून। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED ने सुकमा कांग्रेस पार्टी के कार्यालय को भी अटैच किया है। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में ED और भाजपा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि, यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

उल्लेखनीय है कि, शराब घोटाला मामले में ED ने सुकमा जिला मुख्यालय में बने कांग्रेस भवन को अटैच कर दिया है। जांच के दौरान एजेंसियों को यह पता चला था कि, सुकमा में कांग्रेस भवन का निर्माण शराब घोटाले के पैसे से हुआ था।

इसके साथ ही तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी का सुकमा में बना मकान भी अटैच कर लिया गया है। इसके साथ ही रायपुर में कवासी लखमा का मकान भी ईडी ने अटैच किया है।

हमने पहले ही यह संभावनाप जताई थी कि, सुकमा के कांग्रेस भवन पर ताला लग सकता है। बताया जा रहा है कि, देश में किसी राजनीतिक दल का यह पहला कार्यालय होगा, जिसे ईडी ने अटैच किया है।

Chhattisgarh