राजनांदगांव गोली कांड : खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड

राजनांदगांव गोली कांड : खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 15 जून। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के मोहड़ वार्ड में बीते 11 जून की रात को रेत तस्करों ने वार्ड वासियों पर गोली चलाई थी.

इस मामले में एक्शन जारी है, रविवार को राजनादगांव के खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर को निलंबित कर दिया गया है। रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन के मामले में कार्यवाही नहीं करने पर राज्य सरकार ने यह कार्रवाई की है।

Chhattisgarh