सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल : कवासी लखमा और विजय भाटिया से की मुलाकात, बोले- उन्हें उपलब्ध नहीं करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं

सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल : कवासी लखमा और विजय भाटिया से की मुलाकात, बोले- उन्हें उपलब्ध नहीं करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 19 जून। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 15 जनवरी से जेल में बंद है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को रायपुर के सेंट्रल जेल पहुंचे। उन्होंने जहां कवासी लखमा और विजय भाटिया से मुलाकात की। दोनों के अस्वस्थ होने पर उन्होंने चिंता जताई।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, कोर्ट के आदेश के बाद भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। लेकिन समय बदलते देर नहीं लगता। सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी के तौर पर व्यवहार कर रही है। जेल में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराना अमानवीय और निंदनीय है। सरकार को उन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना चाहिए।

Chhattisgarh