राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 19 जून। पूज्य सिंधी पंचायत वर्ष 2025 – 27 की नई कार्यकारिणी का गठन सिंधु भवन में संपन्न हुआ।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए मन्नूमल मोटलानी का नाम तीसरी बार स्वीकृत किया गया। अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया, जिसके तहत हरीश मोटलानी को महासचिव का दायित्व सोपा गया। वरिष्ठ सलाहकार के रूप में अर्जुनदास पंजवानी, आवतराम तेजवानी, घनश्यामदास गंगवानी, गुरमुखदास वाधवा को सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व विजय गंगवानी को फिर से सौंपा गया।

उपाध्यक्ष के रूप में अर्जुनदास गंगवानी, चंदन रूचंदानी,राजकुमार डूलानी, प्रहलाज चेतवानी बनाए गए। सचिव के रूप में रमेश गिडवानी को बनाया गया ।पंकज जेठानी को भवन बुकिंग का प्रभारी बनाया गया। सांस्कृतिक प्रभारी के रूप में नितिन बत्रा, चंद्रपाल कटियारा एवं अशोक मोतीरामानी बनाए गए।

समाज में खेलकूद कराने हेतु खेलकूद प्रभारी के रूप में गिरधारी पंजवानी एवं अशोक तेजवानी का चयन किया गया। भांडागार हेतु विनोद लुल्ला, रमेश गीडवानी एवं प्रहलाज चेतवानी प्रभारी बनाए गए ।
प्रवक्ता एवं जनसंपर्क प्रभारी के रूप में अमर लालवानी एवं अरुण डूलानी को महत्ती जवाबदारी दी गई।

जमीन एवं भवन निर्माण की जवाबदारी पवन गणसानी एवं नरेश मोटलानी को दी गई। सिंधु भवन की व्यवस्था हेतु प्रभारी के रूप में मनोहर पंजवानी, राजेश तेजवानी,मनोहर बजाज,पंकज जेठानी,मुकेश आहूजा बनाए गए।
अशोक झमटानी, प्रकाश वाधवानी, हरीश सोनी एवं अनिल गंगवानी कार्यक्रम व्यवस्था प्रभारी बनाए गए।
कार्यकारिणी मे गोविंद सिंह वाधवानी, गिरधारी तलरेजा, आसर जूमनानी, कमल चिचेरिया, गोवर्धन ललवानी, अर्जुन वाधवानी, सुनील उभरानी, दौलत रामचंदानी,मुरली पंजवानी,राजा माखीजा,मुरली फ़गवानी, संजय रिझवानी, जसबीर सिंह कांजबानी , शक्ति वाधवानी का चयन किया गया।

