रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 20 जून।
परम पूज्य आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी म. सा.की महती कृपा से रायपुर संघ को इस वर्ष शासन दीपिका महासती श्री मंजुला श्री जी म.सा., श्री सुसारिका श्री जी म.सा. श्री सुपर श्री जी म.सा. ,श्री सुरक्ति श्री जी म.सा.एवं श्री सुनवनिधि श्री जी म.सा. ठाणा 5 का पावन वर्षावास प्राप्त हुआ है।
आज पूज्य महासतीवर्या ने समता परिसर निवासियों, वीर परिवार एवं प्रवचन में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चतुर्मास के प्रथम 2 महीने (सावन-भादवा) हेतु समता परिसर के लिए अपनी स्वीकृति (आगारों सहित) प्रदान की है।
समता परिसर निवासियों ने 2024 के पिछले चातुर्मास में जिस सेवा भावना से चातुर्मास को सफल बनाया, यह उसका ही सुपरिणाम है कि इस वर्ष पुनः यह शुभ अवसर उनको प्राप्त हुआ है। आपके पुण्य की बहुत बहुत अनुमोदना।
अब रायपुर संघ के प्रत्येक एरिया के सभी सदस्यों का यह दायित्व बनता है कि इस चातुर्मास का तप-त्याग, ज्ञानार्जन, संवर एवं संघ सेवा के साथ भरपूर लाभ लेवे।
इंदरचंद सांखला
महामंत्री
श्री साधुमार्गी जैन संघ, रायपुर

