आटो रिक्शा चालकों को पहचान पत्र अनिवार्य करने ज्ञापन

आटो रिक्शा चालकों को पहचान पत्र अनिवार्य करने ज्ञापन

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 20 जून।

सनातन धर्म महासभा  द्वारा एस.पी. ऐडिशनल एस.पी. को रेल्वे स्टेशन में आटो रिक्शा चालकों को पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लगाने हेतु ज्ञापन दिया  
राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 20 जून। सनातन धर्म महासभा द्वारा एसपी. व ऐडिशनल एसपी को सनातन धर्म महासभा द्वारा रेल्वे स्टेशन से आने- जाने वाले सभी यात्रियों की भविष्य में सुरक्षा व जनहित को ध्यान में रखते हुए रेल्वे स्टेशन व सभी आटो रिक्शा चालकों को पूर्ण नाम पता सहित पहचान पत्र सहित  हुआ ।

आटो रिक्शाओं में पुलिस थाने का नंबर अनिवार्य रूप करने हेतु ज्ञापन दिया गया। सनातन धर्म महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालकों को पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनिवार्य रूप पहचान पत्र लगाने हेतु पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों को ज्ञापन देने को कहा गया।

ऑटो रिक्शा चालकों में अनिवार्य रूप से पहचान पत्र होने से सभी रेल यात्री एवं सभी को किसी भी अनहोनी को सामना नहीं करना पड़ेगा।

उक्त ज्ञापन जिसमें मुख्य रूप से छ.ग. सनातन धर्म के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक  जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला नवयुवक मंडल अध्यक्ष सौरभ खण्डेलवाल, शहर उपाध्यक्ष  महेन्द्र शुक्ला, राजेश लढ्ढा, शिव वर्मा,भोला यादव, विशेष रूप से उपस्थित होकर पहचान पत्र अनिवार्य करते हुए करने की माँग की उपरोक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता हरीश गाँधी ने दी।

Chhattisgarh