खेलो इंडिया में चार बालिका का चयन

खेलो इंडिया में चार बालिका का चयन

राजनांदगाव(अमर छत्तीसगढ) 20 जून। नगर व जिला के कबड्डी टीम खिलाड़ी कुमकुम उच्च माध्यमिक विद्यालय धामनसरा मीनाक्षी भामनी धनेश्वर कंवर प्यारेलाल ठाकुर उच्च माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव के चयन प्रथम 18 वर्ष खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया दिनांक 28 जून से 1 जुलाई तक हरिद्वार में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कमला कॉलेज के ग्राउंड में ललित साहू कोच तीरथ गोस्वामी सचिव संजय मांडवी कोच संतोष देशमुख व्यायाम शिक्षक के मार्गदर्शन पर चारों बालिका खेलो इंडिया का तहत चयन बिलासपुर मे किया गया।

कोच एवं बालिकाओं को बधाई छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष अशोक चौधरी शहर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, पूर्व जनपद सदस्य योगेंद्र दास वैष्णव, पूर्व जनपद सदस्य रोशनी वैष्णव, सरपंच गौरी कृत लाल पटेल, पूर्व सरपंच पुनू राम पटेल, पूर्व सरपंच लोकेश गंगवीर, शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दिया एवं उज्जवल भविष्य के कामना की ।

Chhattisgarh