राजनादगांव गोलीकांड : पुलिस ने 3 आरोपियों को MP से किया गिरफ्तार, देसी कट्टे समेत जिंदा कारतूस जब्त

राजनादगांव गोलीकांड : पुलिस ने 3 आरोपियों को MP से किया गिरफ्तार, देसी कट्टे समेत जिंदा कारतूस जब्त

राजनादगांव (अमर छत्तीसगढ ) 21 जून। मोहड़ अवैध रेत खनन में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। ट्रांजिट रिमाण्ड लेने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को भोपाल से लेकर राजनांदगांव थाना पहुंची है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी अभय सिंह तोमर के कब्जे से बरामद देशी कट्टा और 1 जिन्दा कारतूस समेत गोली कांड में उपयोग किया गया MG हैक्टर (CG08-AR-7157) भी जब्त कर लिया है। इससे पहले मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह है पूरा मामला

आपको बता दें कि, 11 जून की रात करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है, जब गांव मोहड़ नदी के किनारे अवैध रेत निकासी के लिए जेसीबी से रैम्प बनाया जा रहा था।इसका विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया और गोलियां चला दी।

इस फायरिंग में रोशन मंडावी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।गोली उसके गले को छूते हुए निकल गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य दो ग्रामीण जितेन्द्र साहू और ओम प्रकाश साहू भी घायल हुए हैं। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पहले जेसीबी चालक भगवती निषाद, संजय रजक और वाहन मालिक अभिनव तिवारी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अब 3 आरोपियों को भी धर दबोचा है।

Chhattisgarh