राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ)21 जून।शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल में इन्टरनेशनल योगा डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की फिजिकल एजुकेशन की शिक्षिका तथा योग प्रशिक्षक वंदना सिंह ने बताया कि योग हमारे मन और शरीर दोनों को सुंदर बनाता है।
जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाने से व्यक्ति लंबे समय तक सुखी निरोगी जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराने से पहले हाथ-पैर की विविध गतिविधियाँ कराकर शरीर को स्ट्रेच कराया।
इसके बाद उन्होंने पर्वतासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, सुखासन, शलभासन आदि आसनों को प्रमुखता के साथ अभ्यास कराया । उन्होंने बताया कि योग में सैकड़ों आसन है। हम इनमें से कुछ चयनित आसनों के अभ्यास से स्वास्थ्यवर्धक जीवन जी सकते हैं। उन्होंने स्वांस से जुड़े विविध प्राणायाम का अभ्यास कराया।
आयोजन में यहाँ के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में संस्था के प्राचार्य मधुसूदन नायर तथा पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करते हुए प्रातः कालीन सुमधुर वातावरण के बीच योगा डे को यादगार बना दिया ।
संस्था के चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटड़िया, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, नरेंद्र कोटड़िया सहित युगांतर परिवार ने इन्टरनेशनल योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के स्वास्थ्यवर्धक जीवन की कामना की है।

