बेलगांव में शाला प्रवेश उत्सव एवं वृक्षारोपण

बेलगांव में शाला प्रवेश उत्सव एवं वृक्षारोपण

बेलगांव(अमर छत्तीसगढ) 25 जून। ग्राम पंचायत बेलगांव में शाला प्रवेश उत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती किरण साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत राजनंदगांव अध्यक्षता श्रीमती लता सिंहा जनपद पंचायत डूंगरगढ़ जनपद सदस्य प्रतिमा खरे ग्राम पंचायत के सरपंच कौशल चंद्रवंशी साला समिति के अध्यक्ष योगेश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजलाल वर्मा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिनेश वर्मा मंडल महामंत्री धर्मचंद वर्मा

सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार, सहदेव साहू संतोष गोस्वामी नेतराम कंवर एवं प्राचार्य चौबे सहित समस्त शिक्षक गण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे श्रीमती किरण साहू के द्वारा सभी शाला नया प्रवेश बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए एवं उनके उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई एवं शिक्षा अर्जित के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य स्वच्छता पानी बचाने को कहा ।

Chhattisgarh