पूर्व विधायक को आया धमकी भरा काल : कॉलर ने मांगी 20 लाख रुपए की फिरौती, पैसे नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

पूर्व विधायक को आया धमकी भरा काल : कॉलर ने मांगी 20 लाख रुपए की फिरौती, पैसे नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 26 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को एक अज्ञात कॉलर ने 20 लाख रुपए की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी है। रकम नहीं देने पर उनकी परिचित अधिकारी की दिल्ली में पढ़ने वाली बेटी को उठवा लेने की धमकी दी है।

इस मामले को लेकर कांग्रेस पूर्व विधायक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक शैलेष पांडे के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया।

जब पूर्व विधायक ने काल रिसीव किया तो युवक ने खुद को बदमाश बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके परिचित अधिकारी मंजू पांडेय की दिल्ली में पढ़ने वाली बेटी को दिल्ली से ही उठवा लेने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना एसएसपी रजनेश सिंह को मोबाइल पर दी।

इस पूरे मामले को लेकर सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि, बुधवार सुबह करीब 11.45 बजे पूर्व विधायक शैलेष पांडे के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। काल को पत्नी ऋतु पांडेय ने रिसीव किया। तब फोन करने वाले ने पूर्व विधायक शैलेष पांडे से बात करने की बात कही। जिसके बाद उसने उन्हें धमकी दी। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh