युगांतर के मानविक का राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन

युगांतर के मानविक का राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन


राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ) 26 जून। शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल के मानविक सेठिया ने राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। देहरादून में आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हजारों खिलाड़ियों के बीच पूरे भारत में तेरहवां स्थान अर्जित किया।
इसके पहले मानविक ने राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप के सब जूनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में 20 जिले के 400 खिलाड़ियों के बीच राजनांदगाँव जिले के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 8 रजत, 4 कांस्य पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप के लिए चयनित हुए।

Chhattisgarh