राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 26 जून। जिला राजनांदगांव योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आगामी दिनांक 01 जुलाई, मंगलवार को स्थानीय गायत्री स्कूल में योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने बताया कि योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता गायत्री स्कूल में दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें राजनांदगांव जिले के लगभग 150 खिलाड़ी बालक, बालिकाएं एवं 50 टैक्निकल टीम के रैफरी व जज भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि चार विधाओं में आयोजित योगासन के खेल इस ओपन चैम्पियन में होंगें। इसमें से चयनित खिलाड़ी संभाग, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग अपनी योग्यता के आधार पर चयनित होकर भाग लेंगे।
योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने खेल से जुड़े लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। प्रतिक चोपड़ा ने जानकारी दी कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को इस बार ऑन लाइन किया जा रहा है उक्त जानकारी प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार प्रभारी अम्लेंदु हाज़रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

