श्री राम जानकी मंदिर में एकादशी तक विराजेंगे भगवान जगन्नाथ

श्री राम जानकी मंदिर में एकादशी तक विराजेंगे भगवान जगन्नाथ


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 26 जून। भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया, 27 जून शुक्रवार को बड़ी श्रद्धा-भक्ति के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी। संस्कारधानी नगरी के गांधी चौक स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर से 87 वीं रथयात्रा निकाली जाएगी। पारंपरिक रथ को भव्यता प्रदान की गई है। 
        श्री जगन्नाथ मंदिर रथयात्रा आयोजन समिति के प्रमुख महेश शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 27 जून शुक्रवार को गांधी चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सुबह 8:00 बजे से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा का विशेष श्रृंगार पूजन किया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु भक्तों के लिए भंडारा प्रसादी सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित है। शोभायात्रा के संदर्भ में बताया गया कि शोभयात्रा प्रारंभ होने के पूर्व दोपहर 2:00 बजे भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र बहन सुभद्रा एवम सुदर्शन चक्र को भव्य रथ में विराजित किया जाएगा।

पूजा, आरती के पश्चात दोपहर 2:30 बजे रथ की रस्सी को सैकड़ों भक्त माता-बहनों एवम बंधुओं द्वारा अपने हाथो से खींचा जाएगा एवं रथयात्रा प्रारंभ होगी।

एकादशी के दिन भगवान पुनः अपने रथ पर विराजमान होकर बाजे गाजे के साथ अपने गांधी चौक स्थित मंदिर में पधारेंगे। इस प्रकार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूर्ण होगी।      

  श्री  जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन समिति ने नगर के धर्म प्रेमी माताओं-बहनों एवं बंधुओं से आग्रह किया है कि वे रथ यात्रा में शामिल हो अपने हाथों से जगन्नाथ महाप्रभु के रथ को खींचकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करें। जिन मार्गो से रथ निकलेगा उन मार्गों में निवासरत धर्म प्रेमी माता, बहने एवम बंधु अपने अपने द्वार पर जगन्नाथ महाप्रभु का दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त कर सकते

Chhattisgarh