रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 26 जून। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 15 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह तबादले डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा जारी आदेश के तहत किए गए हैं। सभी अधिकारियों को जल्द नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


