बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ़) 27 जून। गुजराती समाज के भवन में आयोजित समाज की बैठक में केतन भाई सुतारिया को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष केतन ने कहा कि संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दायरे के बारे में ध्यान देंगे। केतन सुतारिया ने बताया कि वो समाज के उत्थान के लिए तन,मन,धन से सेवा करेेंगे तथा समाज के लोगों से अपील है कि पूरा समाज एकजुट होकर सक्रियता समनव्यता के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर सभा में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। जिसमें प्रमुख रुप से सर्वश्री जितेन्द्र गांधी, नटवर सोनछत्रा, जयेश पटेल, अरविंद भानुशाली, जितेन्द्र शाह, डॉ. संजय महेता, सौरभ सोनक्षत्रा, नरेन्द्र चंदनराणा, शशि कक्कड़, जयंती भानुशाली, खुशाल तेजानी, भरत जोशी, बकुल पटेल, संजय पटेल, हरीश जेथवा, विनोद राठौर, दिनेश चावड़ा, पर्दन सोनक्षत्रा, हार्दिक कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सम्मानीय व व्यवसायी क्षेत्र से जुड़े समाज के लोग उपस्थित थे।गुजराती बिलासपुर की आम सभा में निर्णय में केतन का कार्यकाल 3 वर्ष तक रहेगा।


