बीजापुर(अमर छत्तीसगढ) 28 जून। छत्तीसगढ़ में चल रहे एंटी नक्सल आपरेशन को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। दरअसल, नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन के अन्तर्गत कंपनी नम्बर 2 की पार्टी सदस्य, धमतरी-गरियाबंद- नुआपाड़ा डिवीजन अंतर्गत एसीएम, केएएमएस अध्यक्ष, एलओएस सदस्य, एओबी डिवीजन अन्तर्गत पीएलजीए सदस्य, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 23 लाख रुपये के ईनामी सहित कुल 13 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
एसपी जितेंद्र यादव ने कहा- अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ शासन की विकासोन्मुखी कार्य सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है।
सुरक्षा बलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् दी जा रही जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी एवं छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार से माओवादी संगठन से मोहभंग हुआ है।

