नगरी(अमर छत्तीसगढ़) 29 जून। नगर में आचार्य प्रवर 1008 श्री विजय राज जी म सा के आज्ञानुवर्तिनी महासती श्री वैभव श्री जी म सा आदि ठाणा तीन का चातुर्मास के लिये कल दिनांक 30.06.2025 दिन सोमवार सुबह 8:45 बजे मंगल प्रवेश होना है । लक्ष्मी एजेंसी सिहावा रोड नगरी में समाज के लोग उपस्थित रहेंगे।

पूज्य म सा के साथ रैली के रूप में नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए ओसवाल भवन पहुंचेगी। उसके बाद पूज्य म सा द्वारा धर्म संदेश एवं मंगल पाठ होना है ।
सभी सदस्य से कहा गया है कि सह परिवार इस मंगल प्रवेश में उपस्थित होने ।पुरुष वर्ग के लिए सफेद एवं महिला वर्ग चुनरी प्रिंट साड़ी ड्रेस कोड ।

