बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ़) 29 जून। संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी, महामुनिराज नवाचार्य 108 श्री समयसागर जी महाराज, आर्यिका श्री 105 आदर्शमति माता जी आर्यिका श्री 105 दृढ़मति माता जी के मंगल आशीर्वाद से बिलासपुर दिगंबर जैन समाज में प्रथम चातुर्मास हेतु आर्यिका श्री 105 अनर्घमति माता जी, आर्यिका श्री 105 स्वाध्यायमति माता जी, आर्यिका श्री समयमति माता जी, आर्यिका श्री 105 साकारमति माता जी, आर्यिका श्री स्वस्थमति माता जी का भव्य मंगल प्रवेश हुवा। बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के श्रावक शारीरिक उपस्थित थे l

जैन समाज के दीपक जैन एवं जयकुमार जैन ने बताया कि भव्य मंगल प्रवेश रविवार को माता जी ससंघ के सानिध्य में शोभायात्रा रामा वर्ल्ड, तिफरा होते हुवे महाराणा प्रताप चौक से श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर क्रांतिनगर पहुंची। शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए समाज की एक व्यवस्था समिति बनाई गई है। इस समिति में कमल, दीपक जैन पेठा वाले, सुप्रीत जैन और अमित जैन भारतीय नगर शामिल थे।

समाज के मीडिया प्रभारी अमरेश जैन ने बताया कि बिलासपुर दिगंबर जैन समाज का यह प्रथम चातुर्मास होगा। जिसमें चार माह तक कई धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। जिसमें पूरे प्रदेश भर के अलावा भारत भर से श्रावक श्राविकाओ के पहुंचेंगे । आर्यिका संघ के बिलासपुर आगमन पर मंगल आगवानी के साथ निकली शोभायात्रा को भव्य एवं गरिमामय बनाया गया ।

कार्यक्रम को सफल सकल जैन समाज का पूर्ण सहयोग रहा। शोभायात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए रजित जैन शनि, गौरव जैन, दिनेश जैन एसबीआई, पुनीत जैन, मयंक दयालबंद, मयंक जैन साईं मंगलम, नितिन जैन यदुनंदन नगर, विशाल जैन सहित समाज के विभिन्न लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी ।

शोभायात्रा के दौरान सभी महिलाएं अलग-अलग ग्रुप बनाकर कई रंगों की साड़ी एवं पुरुष सफेद रंग के वस्त्र धारण किए । छोटे बच्चों सहित लड़कियों ने भी कलश पकड़कर अगवानी में भाग लिया । शोभायात्रा में भगवान महावीर, आचार्य विद्यासागर जी एवं आर्यिका संघ की प्रमुखों की फोटो हाथों में लेकर जयकारा के साथ झूम झूम कर गाते बजाते श्रावक श्राविकाओ ने इस भव्य मंगल प्रवेश को सफल बनाया । भगवान महावीर के जयकारा के साथ कतारबद्ध तरीके से चल कर बिलासपुर जैन समाज ने अगवानी की ।

आचार्य श्री विद्यासागर जी सहित दो माताजी का दीक्षा दिवस सोमवार को…
आचार्य विद्यासागर जी का दीक्षा दिवस सोमवार को मनाया जाएगा आचार्य श्री तिथि, तारीख, महीना एक साथ बन रहा है जो की एक संयोग है । साथ में चातुर्मास का लाभ देने पहुंची माताजी अनर्घमति एवं आदर्शमति जी का भी दीक्षा दिवस है । इस अवसर पर क्रांति नगर मंदिर में महा पूजा संपन्न की जाएगी ।

सर्वप्रथम आहार देने का धर्म लाभ लिया….
सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को सर्वप्रथम आहार दान देने का धर्म लाभ लेने वाले परिवार प्रवीण शकुन जैन एवं परिवार, विनोद रंजना जैन एवं परिवार, सुलेखा जैन एवं परिवार है ।

इस अवसर पर विनोद जैन, प्रमोद जैन, प्रवीण जैन, सनत जैन, सुकमाल जैन, श्रीकांत जैन, मनोज जैन, शकुन जैन, साधना जैन, माधवी जैन, दीपक जैन, कैलाश जैन, रजनीश जैन, संदीप जैन, मनीष जैन, संजय जैन, विजय जैन, अनिल जैन, वीर कुमार जैन, जयकुमार जैन, सुरेंद्र मालू, विशाल जैन, कमल जैन, प्रभाष जैन, डॉ प्रकाश वासल, पराग जैन सहित गुजराती जैन, तेरापंथ जैन समाज, श्वेतांबर जैन समाज, भारतीय जैन संगठन की टीम, सखी ग्रुप जैन सोशल एक्टिविटी ग्रुप, बहु मंडल के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे ।

संरक्षक
विनोद कुमार जी जैन
प्रवीण कुमार जी जैन
सुकुमाल जी जैन
श्री रजनीश जी जैन
श्रीकांत जी जैन
श्री सनत कुमार जी जैन
श्री दीपक जैन (अध्यक्ष)
श्री संदीप जी जैन
श्री मनीष जैन (वीर)
श्री संजय जैन (धनश्याम)
श्री संजय जैन (रिलायंस)
श्री विजय जैन (मौसिया)
श्री अनिल जैन (वाडीलाल)
(मुख्य कमेटी, चातुर्मास)
(1) अध्यक्ष- श्री जय कुमार जी जैन
(2) उपाध्यक्ष- श्री अरुण जी जैन, सन्मति बिहार
(3) सचिव- श्री मनोज जी जैन, सरकंडा
(4) कोषाध्यक्ष- श्री महेन्द्र जी जैन ( रेल्वे)
(5) कार्यकारी अध्यक्ष- श्री कैलाश चंद्र जैन
(सरकंडा)
श्रीमती साधना जैन
श्रीमती अर्पना जैन (सोनू)
अमिता गोयल
(क्रांति नगर)
श्रीमती शकुन जी जैन
श्रीमती मंगला जैन
श्रीमती रजनी वासल
श्रीमती आशा जैन
श्रीमती सुमन जैन
(सन्मति बिहार)
श्रीमती मालती जी जैन
श्रीमती सोना जैन
श्रीमती नम्रता जैन
श्रीमती सोनल जैन
अगवानी कार्यकारिणी
श्री कमल जी जैन
श्री दीपक जैन
डॉ अमित जैन
डॉ सुप्रीत जैन

