श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा निकाली जाएगी कांवड़ यात्रा

श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा निकाली जाएगी कांवड़ यात्रा

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 1 जुलाई / जैसा कि सभी शिवभक्तों धर्म प्रेमियों संस्कारधानी वासियों को विदित है कि विगत 4 वर्षो से श्री बागेश्वर धाम मंदिर में श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा शिव जी की भक्तिमय, भावपूर्ण,जन कल्याण हेतु  कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों द्वारा मिलकर निकाली जाती है । जो कि परंपरानुसार वर्ष 2025 में भी पवित्र सावन माह में 14,21,28 जुलाई व 04 अगस्त को निकाली जावेंगी ।

जिस हेतु अयोजन की रूपरेखा विषय थीम हेतु आवश्यक बैठक श्री बागेश्वर धाम उत्सव भवन में आयोजित हुए जिसकी जानकारी देते हुए श्री बागेश्वर धाम सेवक पंकज गुप्ता, राकेश ठाकुर, सूरज गुप्ता, भावेश अग्रवाल, राजेशशर्मा, सौरभ खंडेलवाल, मयंक शर्मा ने बताया कि बागेश्वर धाम कांवड़ यात्रा जो कि धार्मिकता, सामाजिक संदेश, राष्ट्र प्रेम वीरसैनिको, जनकल्याण, खेलो खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन,नारी शक्ति, राष्ट्र ध्वज तिरंगा, रक्षा बंधन, आदि विषय थीम पर निकाली जाती रही है जिसका, उद्देश्य, धार्मिकता के साथ जनकल्याण देश के समाज के सम-सामायिक विषयों का संगम कर जन समान्य के कल्याण हेतु भी रहता है ।

वक्ताजनों मे प्रमुख रूप से, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विष्णु साव, राकेश ठाकुर, शनिधाम, राजेश गुप्ता वैश्य समाज, श्रीमती किरण अग्रवाल समाज सेवी, गायत्री परिवार के हरीश गांधी, पयार्वरण सरंक्षक से निंकुज सिंघल, मनोहर जी चंदेल, मयंक शर्मा, बालरत्न मंच से सौरभ खंडेलवाल, श्रीमती  आशा गुप्ता, शरद गुप्ता, (दाऊजी) कृष्ण गुप्ता, कसौंधन वैश्य समाज से, समाज सेवी शैलेन्द्र तिवारी, अधिवक्ता नाराण कन्नौजे, कैलाश हुका, नवीन अग्रहरि अग्रहरि समाज से, राजेश शर्मा पूर्व सैनिक संघ से, आदि ने अपने-अपने विचार रखें तथा सावन माह को पूर्ण भक्तिभाव से मानने का निर्णय लिया ।

दो भागों में चली बैठक का आभार प्रदर्शन, सूरज गुप्ता, सौरभ गुप्ता, द्वारा किया गया । इस बैठक में प्रमुख रूप से वेणु गोपाल सारडा, महेश शर्मा श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, अजय गुप्ता, हरिश भानुशाली, जतिन भाई पटेल, श्रीमती शीतल पटेल, दिनेश अग्रवाल श्रीमती अन्नु गुप्ता, हरीप्रसाद गुप्ता, रूपनारायण गुप्ता, श्रीमती मीना गुप्ता, यशोदा गुप्ता, अरूणा गुप्ता, शोभा गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। उक्त जानकारी श्री बागेश्वर धाम सेवक अजय गुप्ता द्वारा दी गई ।

Chhattisgarh