नगरी (अमर छत्तीसगढ) 1 जुलाई।नगर में जैन आचार्य प्रवर 1008 श्री विजय राज जी म सा के आज्ञानुवर्तिनी महासती श्री वैभव श्री जी म सा , काव्या श्री जी एवं प्रतीक्षा श्री जी आदि ठाणा तीन का सोमवार देवपुर से होते हुए नगरी प्रवेश दोपहर में हुआ।
प्रवेश के नगरी जैन समाज एवं बाहर से आये रायपुर , कैसिंगा, दुर्ग, देवकर, राजनांदगांव, बालाघाट, परपोड़ी, डोंडी, दनिया,बालोद,धमतरी आदि स्थानों से जैन समाज के भाई बहन उपस्थित थे।

प्रवेश उपरांत महासती श्री वैभव श्री जी अपने प्रवचन में बताया कि आगामी चार माह के चातुर्मास में जीवन जीने की कला बताई जावेगी ।आप दान तप शील सयंम का पालन करे।
इस अवसर पर साधुमार्गी महिला मंडल ने ,शांत क्रांति महिला संघ ने व सुधर्म महिला संघ ने अपने गीत के माध्यम से साध्वी जी का स्वागत गान किया।
शैलेन्द्र जैन, प्रवीण भंसाली, उत्तम गोलछा, सोहन गोलछा, वैभव गोलछा, सपन कांकरिया,आदित्य छाजेड़ ने अपने विचारों के माध्यम से चौमासा व साध्वी जी का स्वागत किया। पूर्व चौमासा बालाघाट वासी सुभाष लोढा ने भी चौमासा पर प्रकाश डाला।
साध्वी जी का प्रवचन दिनांक 6 जुलाई से सुबह 8.30 बजे ओसवाल भवन में होंगें।

आयोजन का सफल संचालन अनिल छाजेड़ ने व आभार मनोज छाजेड़ ने किया। आज के आतिथ्य सत्कार का लाभ प्रकाश रिखब विजय सोनी ने लिया।

