सायबर ठगी पर एक्शन : पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट से करोड़ों रुपये ट्रांसफर करने का हुआ खुलासा

सायबर ठगी पर एक्शन : पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट से करोड़ों रुपये ट्रांसफर करने का हुआ खुलासा

फरसगांव(अमर छत्तीसगढ़) 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ की फरसगांव पुलिस अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट मामले में 4 आरिपोयों को प्रयागराज उत्तरप्रदेश के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी को बिलासपुर से पकड़ा गया है। आरोपियों ने एक करोड़ 70 लाख की म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर किया था।

आरोपियों के ऊपर 11 राज्यों में 17 अपराध दर्ज है। आरोपियों में जे सुधाकर पटनायक निवासी खुर्सीपर भिलाई, रवि साहू निवासी बैकुण्डनगर भिलाई, दुर्गेश कुमार सोनी भिलाई, चन्दन कुमार विश्वकर्मा भिलाई छावनी, प्रभाकर राय कोण्डागांव के नाम शामिल हैं सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

यह होता है म्यूल अकाउंट

म्यूल अकाउंट उन बैंक अकाउंट्स को कहा जाता है जिसका उपयोग साइबर अपराधी ठगी के लिए करते हैं। अपराधी ठगी के पैसों को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं करते हैं। बल्कि उन पैसों को वे म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर कर देते हैं।

Chhattisgarh