तोमर बंधुओं के नाम एक और FIR : व्यापारी से 15 लाख के बदले वसूले 50 लाख 51 हजार रुपये, छीने जमीनों के कागजात

तोमर बंधुओं के नाम एक और FIR : व्यापारी से 15 लाख के बदले वसूले 50 लाख 51 हजार रुपये, छीने जमीनों के कागजात

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 3 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आपराधिक जगत में कुख्यात नाम बन चुका हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी से जबरन वसूली का मामला सामने आया है।

कारोबारी गजानंद सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि 15 लाख के कर्ज के बदले रोहित तोमर और उसके साथियों ने 50 लाख 51 हजार रुपये, कीमती गहने और जमीन के दस्तावेज तक जबरन वसूल लिए। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में रोहित तोमर, उसके भाई दिव्यांश तोमर, और दोनों कलेक्शन एजेंट आकाश मिश्रा व योगेश सिन्हा के खिलाफ अवैध वसूली, एक्सटॉर्शन और कर्जा अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

वहीं पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक रोहित तोमर और उसके साथियों पर दो थानों में कुल 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है।

Chhattisgarh