शराबी शिक्षक की करतूत : स्कूल में बच्चियों को पढ़ाने की बजाय क्लास में कर रहा था डांस, वीडियो वायरल होने पर DEO ने किया सस्पेंड

शराबी शिक्षक की करतूत : स्कूल में बच्चियों को पढ़ाने की बजाय क्लास में कर रहा था डांस, वीडियो वायरल होने पर DEO ने किया सस्पेंड

बलरामपुर(अमर छत्तीसगढ) 3 जुलाई। छत्तीसगढ़ में शराबी शिक्षकों की करतूतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बलरामपुर जिले में एक शराबी शिक्षक स्कूली बच्चियों के साथ क्लास में डांस करते वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद इस पर एक्शन लेते हुए DEO ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो वाड्रफनगर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पशुपतिपुर प्राथमिक शाला का है। जहां पदस्थ शिक्षक लक्ष्मीनारायण सिंह नशे में स्कूल की बच्चियों के साथ नाचते नजर आ रहा है। वीडियो उजागर होने के बाद बच्चियों ने बताया कि, शिक्षक लक्ष्मीनारायण सिंह नशे की हालत में स्कूल आते हैं और मारपीट भी करते हैं।

इस पूरे मामले को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि, इस घटना का वीडियो आने के बाद प्रतिवेदन भेजा जा रहा है। शिक्षक पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh