ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 4 जुलाई।
दक्षिण भारत के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी सुनील खेतपालिया के असाधारण समाज सेवा की गूंज अब देश ही नहीं विदेश में भी सुनाई पड़ रही है।
लंदन के ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित होने वाले भव्य पुरस्कार समारोह में संस्कृति युवा संस्था, जयपुर द्वारा खेतपालिया को समाज सेवा में अतुलनीय योगदान के लिए भारत गौरव सम्मान दिया जाएगा।
खेतपालिया के साथ ये हस्तियां भी होगी सम्मानित
उन्हें स्वर्ण पदक, सर्टिफिकेट, मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा उनके साथ जावेद अख्तर, मनोज मुंतशिर व राजस्थान की 5 हस्तियों के साथ 25 प्रतिभाएं भारत गौरव अलंकरण से सम्मानित होंगे। इस अवार्ड के बाद खेतपालिया उन चुनिंदा लोगों की सूची में शामिल हो जाएंगे जिन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया है।
दरअसल यह पुरस्कार दुनिया भर के उन गिने चुने एनआरआइ लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया है। यह 12वां भारत गौरव अवार्ड समारोह होगा।
यह आयोजन मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न होगा। समारोह में ब्रिटिश संसद के सांसदों एवं लंदन मेयर के साथ साथ 18 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
02बार मिल चुका है भामाशाह अवार्ड खेतपालिया जी को
तमिलनाडु एवं राजस्थान समेत देश के कई अन्य हिस्सों में विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक, स्वास्थ्य, जीवदया एवं मानवसेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले खेतपालिया जी को दो बार राजस्थान सरकार से भामाशाह अवार्ड मिल चुका है।
ब्यावर में जन्मे देश के जाने माने समाज सेवी सुनील खेतपालिया ने अपने करियर की शुरुआत चेन्नई से की और लगातार सफलता के सीढियां चढ़ते गए। आज दक्षिण भारत के सबसे जाने माने बिल्डरों में उनका नाम शुमार है।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति ब्यावर के अध्यक्ष श्री सुनील जी खेतपालिया ने बिजनेस में नाम कमाने के साथ साथ समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनकी सहयोग की भावना और दरियादिली की चर्चा हर किसी जुबां पर है। इनके समाज सेवा के कार्यों और अवार्ड की एक लंबी फेहरिस्त है।
अब तक इन हस्तियों को मिल चुका है यह सम्मान-
• श्री श्री रविशंकर जी – संस्थापक, आर्ट ऑफ लिविंग
• आचार्य लोकेश मुनि – शांति दूत
• मधुर भंडारकर – फिल्म निर्देशक
• डॉ. कुमार विश्वास – कवि व वक्ता
• शैलेश लोढ़ा – अभिनेता व कवि
• इंद्रा नूई – पूर्व चेयरमैन, पेप्सिको
• कैलाश सत्यार्थी – नोबेल शांति पुरस्कार विजेता
• गौर गोपाल दास – प्रवक्ता व मोटिवेशनल गुरु
-नवीन जिंदल
-मोतीलाल ओस्तवाल
(समाचार सहयोगी- प्रकाश जैन)

