रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 6 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 7 जुलाई को कांग्रेस की ‘किसान, जवान, संविधान’ जनसभा का आयोजन होने जा रहा है। रविवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे और सभा की तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उनके साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे। सचिन पायलट ने मंच, पंडाल, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि, बारिश है, बादल हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे पर श्री पायलट ने कहा कि, कल उनका एक दिवसीय दौरा है। बारिश है पर कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है. कल बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां पहुंचेंगे और वे राहुल, खड़गे का संदेश अपने साथ लेकर जाएंगे। इस प्रदेश के हालत सबके सामने है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यह जनसभा करेंगे।
कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग भी होगी। कल चर्चा की जाएगी कि छत्तीसगढ़ में आगे किस रस्ते पर चलना है। यहां भले ही डबल इंजन की सरकार है. लेकिन सरकार ने जिस वादे पर वोट लिया था वो अभी तक पूरा नहीं किया है। कल मोर्चे पर सरकार को जवाब देने का काम किया जाएगा। कांग्रेस गांव तहसील कस्बों में जाकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।
कल से बीजेपी का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आजोजित होने जा रहा है। इस पर श्री पायलट ने कहा कि, मैं किसी और दल के बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। उनकी मर्जी है, उन्हें जो करना है कर सकता है। देश प्रदेश का दायित्व बीजेपी के हाथ में है और वो हर चीज के जवाबदेह हैं। लोगों का व्यवस्था के ऊपर से विश्वास उठ रहा है, ये विषय बहुत चिंता जनक है। सरकार को जवाब देना होगा।

