राजनांदगांव में चाकूबाजी : पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारा चाकू, 6 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव में चाकूबाजी : पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारा चाकू, 6 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 6 जुलाई। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के ठाकुर प्यारेलाल चौक में दिन दहाड़े युवक पर चाकू से हमला करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए थे। जिन्हें अलग-अलग जगहों से पुलिस ने पकड़ा है।

सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सोमनी टीआई रामेश्वर सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास की वजह मामूली विवाद सामने आया है।

पीड़ित महफूज शेख ने आरोपी निखिल रामटेके के साथ घटना के 2 घंटे पहले फोन पर बात की थी। इसी बातचीत में पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच गाली गलौज हो गई। इसके बाद निखिल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महफूज की हत्या की योजना बनाई।

शाम में जब महफूज शेख तुलसीपुर की ओर जाने निकला था। तभी आरोपी निखिल ने अपने साथी भास्कर खान, मोहम्मद सोहेल रजा, मारूफ खान, तक्ष पीटर और कौशलेन्द्र साहू उर्फ कस्तू के साथ मिलकर उसे घेर लिया। इसके बाद महफूज शेख की हत्या की नीयत से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया।

पुलिस ने आरोपियों ने वारदात में प्रयुक्त तीन चाकू और दो बाइक भी जब्त कर ली है। वारदात को अंजाम देने पहुंचे आरोपी धारदार चाकू लेकर पहुंचे थे। तीन युवकों ने पहले महफूज से मारपीट शुरू की।

इसी बीच तीन आरोपियों ने उस चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट, चेहरे और गर्दन के हिस्से में वार कर दिया। भीड़ भाड़ होने के चलते आरोपी मौके से तेजी से भाग निकले।

इधर प्यारेलाल चौक में दिन दहाड़े हुए वारदात के बाद पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आम लोगों में इसे लेकर गुस्सा बना हुआ है। जिसे देखते हुए पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में गुंडे बदमाशों की धरपकड़ भी तेज की है।

शनिवार को थानों में आदतन बदमाशों को राउंडअप किया गया। कुछ अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा है। राजनांदगांव. हत्या के प्रयास के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh