यातायात सुदृढ़ करने जिला प्रशासन ने समझाइश के बाद गुड़ाखु लाईन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की

यातायात सुदृढ़ करने जिला प्रशासन ने समझाइश के बाद गुड़ाखु लाईन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 06 जुलाई। राजनांदगांव शहर के बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया है। समझाइश के उपरांत अवमानना पर आज नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा, सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक, तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव सहित प्रशासन की टीम द्वारा पुलिस बल के साथ आज गुड़ाखु लाईन क्षेत्र में स्वयं निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। आजाद चौक से जीई रोड तक, गुड़ाखू लाइन से पूर्ण अतिक्रमण हटाया गया।


उल्लेखनीय है कि शहर के व्यस्तम मार्गों तथा बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों द्वारा समान बाहर रखकर एवं समान बाहर लटकाकर व्यवसाय किया जाता है तथा शेड निकाला जाता है। जिससे यातायात बाधित होती है एवं आवागमन में असुविधा होती है।

कुछ दुकानदारों द्वारा विरोध करने पर नगर निगम आयुक्त, एसडीएम, सीएसपी एवं तहसीलदार अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों को समझाईस दिया गया है कि शहर के बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने में सहयोग करें।

दुकानों के बाहर समान रखने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा समान खरीदी करने वाले पार्किंग के अभाव में दुकान में खड़े होने की जगह नही होने पर खरीददारी करने भी नही आते, जिसे कारण व्यापार में भी असर होता है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर आप सभी को सहयोग करना है। आपके सहयोग से ही दुर्घटना को रोका जा सकता है।

शहर के बाजार क्षेत्र के व्यापारियों से कहा है कि समान दुकान की सीमा में रखे अतिक्रमण न करें। पालन नहीं करने पर जिला प्रशासन की टीम समान जप्ती एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेंगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Chhattisgarh