कांग्रेसी नेता सुनील कांठेड़ के सुपुत्र दर्शन पहले प्रयास में सीए बना

कांग्रेसी नेता सुनील कांठेड़ के सुपुत्र दर्शन पहले प्रयास में सीए बना

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 7 जुलाई ।नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता,पूर्व पार्षद सुनील काठेड के मेधावी एवम होनहार सुपुत्र दर्शन जैन कांठेड़ पहले प्रयास में सीए की तीनों परिक्षा उत्तीर्ण करके अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं जबरदस्त प्रतिभा का परिचय दिया हैं।
कांठेड़ परिवार के आंगन में छाई खुशियां…
कांठेड़ परिवार के लाड़ले एवं सबके चहेते मेघावी एवम होनहार दर्शन जैन के परिक्षा परिणाम आने पर काठेड परिवार में जबरदस्त खुशियां एवम उल्लास उत्साह का माहौल छा गया।
खुशी के साथ बही अश्रु धारा की बयार…
दर्शन ने परिणाम की जानकारी होते ही सबसे पहले अपने निज मंदिर में श्री नाकोड़ा भैरव दादा को नमन कर सफलता उनको समर्पित की।


फिर दौड़ा दौड़ा अपनी मातुश्री सुश्राविका सुनीता को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। दर्शन की मातु श्री अपने लाडले के कमाल पर उसकी पीठ थपथपाई एवम गले लगाकर भरपूर आशीष दिया। यह दृश्य देखकर दर्शन के पापा सुनील जी एवम पूरे परिवार की आंखों से खुशी की अश्रु धारा बह निकली।


दर्शन ने बताया कि सीए के शिखर तक पहुंचने में मेरे प्रमुख मार्गदर्शक एवम प्रेरणास्त्रोत रहे नगर के जाने माने सीए संजय अग्रवाल उसने दिल से श्री अग्रवाल का बहुत बहुत साधुवाद जताया।

यारों ने दर्शन के कमाल पर किया धमाल..
ज्यों ही दर्शन के सीए बनने की जानकारी उसके मित्र मंडली को लगी दोस्तो का जमघट दर्शन के घर लग गया। दोस्तो ने अपने अजीज का मुंह मीठा कराते हुए मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया।
अपने परिवार एवम यारों से जबरदस्त प्यार, स्नेह, आत्मीयता एवम स्वागत पाकर दर्शन खूब अभिभूत एवम पुलकित एवम प्रफुल्लित हुआ।
कामयाबी का श्रेय मां पापा को
श्री नाकोड़ा पार्श्व नाथ भैरव दादा का परम भक्त दर्शन ने मोबाइल पर बतियाते हुए बताया कि यह सब श्री नाकोड़ा भैरव देव की महर से ही हो पाया है। दर्शन ने अपनी सफलता का क्षेत्र मां पापा के आशीर्वाद एवम मार्ग दर्शन को दिया है।
दर्शन आईएएस बनना चाहता है…
दर्शन जैन ने बताया कि उसके अग्रज भ्राता हर्षित की तमन्ना है कि कांठेड़ परिवार से कोई आईएएस बने,अपने बड़े भाई के दिल की बात को उसने मान देकर मन ही मन अब आईएएस बनने का सपना बुन लिया है। उसने बताया कि मेरे आराध्य देव श्री भैरव दादा की दिव्य महर से यह भी संभव हो जाएगा।
दर्शन के पापा के दोस्तों ने दिया आशीष…
दर्शन के पिता सुनील के मित्र मंडली में सर्वश्री एडवोकेट बालकिशन गोठवाल, गोपाल डाणी, पूर्व पार्षद नवल मंयक,विजेन्द्र प्रजापति (जौली ), कमल जैन, अनिल जैन, चुन्नु यादव ने दर्शन की इस शानदार उपलब्धि पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए स्वागत किया एवम खूब आशीष दिया।

पूर्व विधायक डॉ के सी चौधरी ने कांठेड़ निवास पहुंचकर दर्शन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवम मोतियों का हार पहनाकर स्वागत किया।
दे सकते है बधाई……
दर्शन की इस उपलब्धि पर उसके मोबाइल नंबर 8112269495 पर बधाई एवम शुभकामनाए दी जा सकती है।


(प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार)

Chhattisgarh