श्री सीमेंट रायपुर नवलगढ़ के यूनिट हेड बने विनय सक्सेना, ब्यावर एवं नवलगढ़ यूनिट हेड के पद में रह चुके

श्री सीमेंट रायपुर नवलगढ़ के यूनिट हेड बने विनय सक्सेना, ब्यावर एवं नवलगढ़ यूनिट हेड के पद में रह चुके

जयपुर/रायपुर (अमर छत्तीसगढ) 8 जुलाई। देश की जानी मानी सीमेंट कम्पनी “श्री सीमेंट” के नवलगढ़ राजस्थान यूनिट हेड के गरिमामय पद की कमान श्री विनय जी सक्सेना को सौंपी गई है।

सरलता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति मृदुभाषी,व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी ऊर्जावान अधिकारी श्री सक्सेना इससे पूर्व श्री सीमेंट ब्यावर,नवलगढ़ प्लांट के यूनिट प्रमुख पद पर आरूढ़ होकर अपनी उल्लेखनीय सेवाए दे चुके हैं।
विशिष्ट कार्य शैली से श्री को विकास को नई ऊंचाइयों की और गतिशील किया सक्सेना ने…
ब्यावर एवम नवलगढ़ में श्री यूनिट के प्रमुख के तौर पर उन्होंने अपनी अनूठी एवम विशिष्ट कार्य शैली से श्री को विकास के नित नए आयामों की और गतिशील किया। वे श्री में कार्यरत अधिकारियों एवम कर्मचारियों के लाड़ले एवम चहेते अधिकारी रहे।


सक्सेना साहब ने संभाला अपना पदभार…
ब्यावर एवम नवलगढ़ यूनिट के प्रभारी रहे श्री सक्सेना साहब ने एक बार पुनः नवलगढ़ यूनिट के प्रमुख प्रभारी का पदभार संभाल लिया है।

नव नियुक्त नवलगढ़ प्लांट प्रभारी के नवलगढ़ पहुंचने पर “श्री” के अधिकारियों ने भव्य अगुवाई करते हुए स्वागत किया। उन्हे नवलगढ़ के निवर्तमान यूनिट हेड श्री एच सी गुप्ता के स्थान पर लगाया गया है। श्री गुप्ता को रायपुर छ्तीसगढ़ यूनिट का हेड बनाया गया हैं।
बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालो का सिलसिला जारी…
ज्यों ही श्री सक्सेना के श्री सीमेंट नवलगढ़ यूनिट प्रमुख प्रभारी की खबर लगी। उनको बधाई एवम शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला सतत बना हुआ है। नवलगढ़ श्री यूनिट के अधिकारियों ने उनका अभिवादन कर मुंह मीठा कराते हुए शुभकामनाएं दी।
दे सकते है बधाई एवं शुभकामनाए…
श्री द्वारा सक्सेना साहब को नवलगढ़ इकाई प्रमुख प्रभारी पद की कमान सौंपे जाने पर उनके मोबाइल नंबर 9214337126 पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी जा सकती है।
(जानकारी- प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)

Chhattisgarh