राजनांदगांव मार्शल आर्ट अकादमी में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा सम्पन्न

राजनांदगांव मार्शल आर्ट अकादमी में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा सम्पन्न

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 8 जुलाई ।. स्थानीय अकादमी ऑफ मार्शल आर्टस्, कस्तूरबा महिला मंडल स्कूल प्रांगण मंे शीकोकाई शितोरियू कराते इंडिया के प्रमुख प्रशिक्षक हांशी भारत शर्मा के मार्गदर्शन मे रेंशी मुरली सिंह भारद्वाज द्वारा बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा ली गई।

जिसमे शहर के गायत्री विद्या पीठ, नीरज पब्लिक स्कूल, नीरज बाजपाई स्कूल, व्हाईडनर मेमोरियल स्कूल, बॉडीटेक जिम एवं अन्य स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा के दौरान मुख्य परीक्षक शिहान मुरली सिंह भारद्वाज द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों का कराते की विभिन्न विधाओं पंच, ब्लाक, किक, एडवांस बेसिक, काता सहित परीक्षार्थियों के पावर, स्टेनिमा एवं स्पीड की प्रायोगिक परीक्षा ली गई।

इस परीक्षा के मुख्य आकर्षक के रूप में मोखला निवासी दिव्यांग लोचन लाल साहू ने अपनी पॉच साल की कठिन मेहनत के फलस्वरूप ब्लैक बेल्ट की चुनौतीपूर्ण परीक्षा को पास किया । उनके साथ जयदीप सिन्हा ने भी ब्लैक बेल्ट परीक्षा पास की।

परीक्षा मे उत्तीर्ण सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ शिकोकाई शितोरियू कराते के प्रमुख प्रशिक्षक एवं राजनांदगांव जिला कराते संघ के सचिव  शिहान मुरली सिंह भारद्वाज द्वारा बेल्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

उक्त परीक्षा में ब्लैक बेल्ट, ब्राउन बेल्ट, ग्रीन बेल्ट, ऑरेंज बैल्ट एवं  येलो बेल्ट के सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया एवं सफलतापूर्वक ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की ।

जिला कराते संघ के सचिव सिहान मुरली सिंह भारद्वाज, उपाध्यक्ष सेंसाई कमल पूजन कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिवेदी, सहसचिव शतीश पदम ,गुण्डाधुर अवॉर्डी  कराते खिलाड़ी एवं कोच सेंसाई अंबर सिंह भारद्वाज, राजनांदगांव जिले के सीनियर प्रशिक्षक सेंसाई जयप्रकाश साहू, दुर्गेश साहू, टिकेश्वर साहू, करण साहू ,लोकिता साहू, जयदीप सिन्हा, ओम नेहा सिन्हा एवं समस्त पदाधिकारियों एवं पालकगणों ने शुभकामनाएं दी।

परीक्षा उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के नाम निम्नानुसार है:-जूनियर येलो बेल्ट – फाल्गुनी वर्मा, उन्नति सिंह, संस्कार जयसवाल, मुनीश साहू, आकाश साहू, आराध्या यादव, कुशाग्र श्रीवास्तव, विराज साहू, तन्मय साहू, तनीश साहू, वेदांत चक्रधारी, वंश कोसरिया, स्वास्तिक झा, अर्शिका मोटलानी, शरुन सूरज ।

जूनियर व सीनियर येलो बेल्ट – लिमिशा वासनिक, शिवम सिंह, भाविका सिंह, बनीत कौर, आयुषी वर्मा, लव्यम साहू, आयुष्मान सोनी, कबीर सोनकर ।

जूनियर ऑरेंज बेल्ट – कृष्णा शर्मा, सनाया मंडावी, अपेक्षा तिवारी, सात्यकी दुबे, अनंत तिवारी, चिराग गजबीर, प्रकृति साव।

जूनियर वा सीनियर ऑरेंज बेल्ट – नोवेश निनावे, मान्या साहू, अर्श सुखेजा, मुस्कान साहू, झलक साहू, पलक साहू ।

जूनियर ग्रीन बेल्ट-वर्णिका साहू, शौर्य कटरे, चित्रक्ष सिंह मंडावी, अर्थ श्रीवास्तव ।

जूनियर वा सीनियर ग्रीन बेल्ट-श्रेष्ठ मिश्रा, आहना प्रसाद, ईश्वर लाल साहू, अर्श सुखेजा ।

 ब्राउन बेल्ट -गुंजन वैष्णव, धात्री साहू, अन्नपूर्णा साहू, शिवांश सोनी, मानविक सेठिया, पावनी साहू, निरोश वर्मा, हर्षिल कुमार त्रिपुरा, अंश यादव । 

ब्लैक बेल्ट-जयदीप सिन्हा , लोचन लाल साहू ।

Chhattisgarh