भटकते स्वधर्मी सज्जनो की सहायता हेतु आगे आया जैन एकता मंच… संस्था ने स्वधर्मी का सहयोग कर किया पुण्य कार्य

भटकते स्वधर्मी सज्जनो की सहायता हेतु आगे आया जैन एकता मंच… संस्था ने स्वधर्मी का सहयोग कर किया पुण्य कार्य

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 9 जुलाई। पूर्णिया बिहार से जैन परिवार के सदस्य श्री मति तारा देवी अपने पुत्र शुभम के साथ नाकोड़ा महातीर्थ के दिव्य दर्शन हेतु जा रहे थे।रास्ते मे किसी उच्चके ने उनके सामान व मोबाइल चोरी कर लिया। इस घटना से जैन परिवार सहम गए। चोरी की वारदात के बाद मां बेटे दोनों ही ब्यावर स्टेशन उतर गए।


वारदात से सहमे परिवार को मिली राह
एकाएक अपने साथ हुई इस वारदात के बाद ब्यावर में भी 02 दिन इधर उधर भटकते रहे कि कहीं कोई रह मिल जाय,कहीं से भी कोई सहायता नही मिली तो थके हारे बैठे ही थे तभी प्रकाश फर्नीचर के मालिक प्रकाश जी आर्य को इन्होंने अपनी आप बीती सुनाई।

तब प्रकाश ने जैन ने एकता मंच के महामंत्री महावीर बाफना से सम्पर्क कर उन्हें सारी घटना से अवगत कराया एवम पीड़ित परिवार से मिलवाया।


समाज सेवी बोहरा ने अपनी टीम के साथ किया सहयोग सहकार
जैन एकता मंच के नव नियुक्त अध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने तत्काल अपनी टीम के सेवा समर्पित संजय चोरड़िया, राजू भाई सेठिया, दिलीप दक के साथ दोनों स्वधर्मी बन्धुओं के खाने पीने की समुचित व्यवस्था करते हुए उनके निवास स्थान के ट्रेन के टिकिट की व्यवस्था करते हुए उन्हें पूर्णिया बिहार भिजनाने की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
नवकार महामंत्र की श्रद्धा आस्था सेआज सकुशल है…
स्वधर्मी सहयोग के साथ साथ संस्था अध्यक्ष अपनी संस्था के सभी सदस्यों को लेकर उन्हे स्टेशन तक छोड़ने गए। स्टेशन पर स्वधर्मी बन्धुओ के साथ सामूहिक नवकार महामन्त्र का जाप किया। स्वधर्मी परिवार ने कहा कि नवकार महामन्त्र पर अपार श्रद्धा आस्था होने से ही वे आज सकुशल अपने गाँव वापस जा पा रहे है।
भीगे नयनों से खुशी खुशी हुए विदा…
उन्होंने जैन एकता मंच के सभी सदस्यों के इस अनुपम सहयोग की दिल से भूरी भूरी प्रशंसा करने के साथ ही सभी का आभार जताया। उन्हें अपनों के द्वारा मिले सहयोग प्रेम आत्मीयता से उनकी आंखों में अश्रु धारा बह निकली भीगे नयनों से एकता मंच की वाह वाह करते हुए दिल से आभार देते हुए अपने गांव की और निकल पड़े।


(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)

Chhattisgarh