दंतेवाड़ा(अमर छत्तीसगढ) 9 जुलाई। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के एक्शन से नक्सलियों का सरेंडर जारी है। सोमवार को दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इसमें 8 लाख के ईनामी नक्सली चंद्रना और 03 महिला नक्सली भी शामिल है।
1005 नक्सली अब तक इस अभियान के तहत सरेंडर कर चुके हैं। इसमें से 205 ईनामी नक्सली भी है। इन सभी ने एसपी गौरव रॉय के सामने सरेंडर किया है।

